दबंगों ने पिता सहित 9 साल की बेटी पर किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में IGMC में भर्ती

Edited By Vijay, Updated: 16 Dec, 2022 09:57 PM

dabangs attacked father and 9 year old daughter

सिरमौर जिले के रोहनाट में बाप व 9 साल की बेटी पर युवकों द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में दोनों ही बाप-बेटी को चोटें आई हैं, जिसके चलते उन्हें आईजीएमसी में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई न करने...

पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप
शिमला (जस्टा):
सिरमौर जिले के रोहनाट में बाप व 9 साल की बेटी पर युवकों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में दोनों ही बाप-बेटी को चोटें आई हैं, जिसके चलते उन्हें आईजीएमसी में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित दिनेश शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि वह रोहनाट में शाम के समय अपनी गाड़ी से घर जा रहे थे तो वहां पर सड़क किनारे गाड़ी पार्क करने के बाद कुछ युवकों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी और डंडे से प्रहार किया। इसके चलते उसे और उसकी बेटी को काफी चोटें आई हैं। बेटी को शिलाई अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उसे पहले नाहन और फिर आईजीएमसी शिमला के लिए रैफर कर दिया गया। दिनेश ने कहा कि कुछ लोगों ने बिना किसी कारण उनके साथ मारपीट की और इसको लेकर पुलिस में मामला भी दर्ज करवाया गया है लेकिन 7 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई जबकि पुलिस में शिकायत नाम लिखा कर दी गई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!