नहीं थम रहा कोरोना का कहर, 33 साल के युवक की मौत

Edited By Kaku Chauhan, Updated: 25 Jun, 2022 05:10 PM

corona s havoc is not stopping 33 year old youth dies

कोरोना अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। इसका प्रकोप अब भी जारी है। जिले में कोरोना संक्रमित एक 33 साल के युवक की मौत हो गई है। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 173 पहुंच गया है। जिले के भटियात क्षेत्र के बन्नी गांव के 33 साल के युवक को...

चम्बा (काकू): कोरोना अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। इसका प्रकोप अब भी जारी है। जिले में कोरोना संक्रमित एक 33 साल के युवक की मौत हो गई है। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 173 पहुंच गया है। जिले के भटियात क्षेत्र के बन्नी गांव के 33 साल के युवक को शुक्रवार को नागरिक अस्पताल चुवाड़ी पहुंचाया गया। यहां पर इमरजैंसी वार्ड में जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक को एक दिन पहले सर्दी खांसी व बुखार हुआ था। अस्पताल में रैपिड एंटीजन टैस्टिंग किट के माध्यम से जांच करने पर युवक कोरोना संक्रमित पाया गया। उसने कोरोना की दोनों डोज लगवा ली थी। सी.एम.ओ. डा. कपिल शर्मा ने कहा कि कोरोना से युवक की मौत दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए एहतियात बरतने की जरूरत है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!