185 सड़कें बंद...104 ट्रांसफॉर्मर ठप, हिमाचल में भारी बारिश का कहर; जानें 14 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम

Edited By Swati Sharma, Updated: 08 Aug, 2026 04:07 PM

185 roads closed due to heavy rains in himachal

Shimla News : हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश के कारण 185 सड़कों को बंद कर दिया गया है। शिमला मौसम कार्यालय ने शनिवार को राज्य के कुछ हस्सों में सोमवार और मंगलवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका को देखते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया।

Shimla News : हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश के कारण 185 सड़कों को बंद कर दिया गया है। शिमला मौसम कार्यालय ने शनिवार को राज्य के कुछ हस्सों में सोमवार और मंगलवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका को देखते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया। 

राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, शनिवार सुबह तक 77 जलापूर्ति योजनाएं और 104 ट्रांसफॉर्मर भी प्रभावित हो गए। अधिकारियों ने बताया कि मंडी में कुल 92 सड़कें अवरुद्ध हैं, इसके बाद कुल्लू में 48, चंबा और शिमला में 14-14, सिरमौर में नौ, कांगड़ा में पांच और ऊना जिले में तीन सड़कें अवरुद्ध हैं। अधिकारियों ने बताया कि 30 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से अब तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में 65 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 14 लोगों की भूस्खलन में और एक व्यक्ति की अचानक आई बाढ़ में मौत हुई थी। उन्होंने बताया कि राज्य को अब तक कुल 834 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। 

मौसम विभाग ने राज्य में 14 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है। राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार शाम से हल्की से मध्यम बारिश हुई। धर्मशाला में सबसे अधिक 48.1 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई। मौसम कार्यालय के अनुसार, इसके बाद बजौरा में 31.5 मिमी, मनाली में 22 मिमी, सलापड़ में 21.8 मिमी और भुंतर में 21 मिमी बारिश हुई। वहीं, मुरारी देवी में 20 मिमी और जोगिंदरनगर में 16 मिमी बारिश दर्ज की गई। सुंदरनगर और शिमला में 15-15 मिमी बारिश हुई। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!