सिरमौर में तेज रफ्तार का कहर, सड़क के किनारे पैदल जा रहे व्यक्ति को ट्रक ने कुचला...मौके पर मौत

Edited By Swati Sharma, Updated: 02 Aug, 2026 11:22 AM

man dies in severe road accident in sirmaur

Sirmaur News : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में नाहन-पांवटा-देहरादून नेशनल हाईवे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां पर एक तेज रफ़्तार ट्रक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस...

Sirmaur News : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में नाहन-पांवटा-देहरादून नेशनल हाईवे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां पर एक तेज रफ़्तार ट्रक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्रक ड्राइवर को गिरफ़्तार कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान गांव टोकियों निवासी, ओम प्रकाश, पुत्र चुड़ सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ओम प्रकाश सड़क के किनारे चल रहे थे, तभी नाहन की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टोकियों गांव में टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से भाग गया था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और वापस घटनास्थल पर ले आए।

इलाके में मचा हड़कंप 

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और ड्राइवर को गिरफ़्तार कर लिया गया। सिरमौर के पुलिस अधीक्षक एन.एस. नेगी ने कहा कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है। वहीं, इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!