कंडाघाट में टैम्पो से पकड़ा शराब का जखीरा, चालक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 04 Dec, 2020 05:00 PM

consignment of liquor recovered from tempo

कंडाघाट पुलिस ने रात्रि के समय क्षेत्र से शराब की तस्करी कर रहे एक टैम्पो से शराब का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने टैम्पो से 90 पेटियां शराब बरामद की है। इनमें 85 पेटियां ऊना नंबर वन देसी जबकि 5 पेटियां रॉयल स्टैग अंग्रेजी है।

कंडाघाट/सोलन (ब्यूरो): कंडाघाट पुलिस ने रात्रि के समय क्षेत्र से शराब की तस्करी कर रहे एक टैम्पो से शराब का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने टैम्पो से 90 पेटियां शराब बरामद की है। इनमें 85 पेटियां ऊना नंबर वन देसी जबकि 5 पेटियां रॉयल स्टैग अंग्रेजी है। इस संबंध में टैम्पो चालक को गिरफ्तार कर टैम्पो को अपने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी बृजलाल अपनी टीम के साथ कंडाघाट बस स्टैंड पर थे। उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक टैम्पो सोलन से शिमला की तरफ  जा रहा है व उसमें शराब की सप्लाई हो रही है।

सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी द्वारा कंडाघाट बस स्टैंड पर नाका लगा दिया। कुछ समय तक जब टैम्पो कंडाघाट बस स्टैंड नहीं आया तो स्वयं थाना प्रभारी टीम के साथ सोलन की तरफ  टैम्पो की तलाश में निकले तो अढ़ाई किलो मीटर दूर डेढ़ घराट के पास सड़क के किनारे वह टैम्पो खड़ा पाया गया, जिसमें केवल चालक ही बैठा था। जब पुलिस द्वारा टैम्पो की तलाशी ली गई तो उसमें शराब की पेटियां पाई गईं। टैम्पो चालक राजीव कुमार निवासी सोलन के पास मौके पर लाइसैंस व परमिट नहीं पाया गया।

डीएसपी हैड क्र्वाटर सोलन योगेश दत्त जोशी ने बताया कि थाना प्रभारी कंडाघाट बृज लाल की टीम ने रात्रि के समय टैम्पो से शराब बरामद की है। टैम्पो के चालक के पास मौके पर लाइसैंस व परमिट नहीं पाया गया जिसके बाद टैम्पो चालक को गिरफ्तार कर टैम्पो को कब्जे में ले लिया है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!