किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय सहन नहीं करेगी कांग्रेस : राठौर

Edited By Vijay, Updated: 19 Jan, 2021 10:25 PM

congress will not tolerate injustice to farmers

राज्य सरकार स्वतंत्र भारत में स्वतंत्र नागरिकों के अधिकारों का हनन कर रही है। मंगलवार को शिमला के रिज मैदान से 3 किसानों को पुलिस द्वारा सदर थाना ले जाने पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने यह बात कही।

शिमला (राक्टा): राज्य सरकार स्वतंत्र भारत में स्वतंत्र नागरिकों के अधिकारों का हनन कर रही है। मंगलवार को शिमला के रिज मैदान से 3 किसानों को पुलिस द्वारा सदर थाना ले जाने पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि जैसे ही उक्त मामले का उन्हें पता चला तो वह तुरंत पूरे मामले की जानकारी लेने के लिए पहले मालरोड पहुंचे और उसके बाद सदर थाना जाकर उन्होंने पीड़ित किसानों से बातचीत की।

किसानों के साथ पुलिस का व्यवहार निंदनीय

सदर थाने के बाहर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि रिज मैदान पर सिंघु बॉर्डर से आए 3 किसानों के साथ पुलिस द्वारा किया गया व्यवहार निंदनीय है। देश का संविधान देश के नागरिक को कहीं भी आने-जाने की स्वतंत्रता देता है। उन्होंने कहा कि सदर थाना जाकर उन्होंने पुलिस अधिकारियों से किसानों को किस आधार पर थाना लाया गया, उसके बारे में जानकारी मांगी। राठौर के अनुसार पुलिस ने उन्हें बताया कि किसानों को गिरफ्तार नहीं किया गया है, केवल शांति भंग होने के अंदेशे के चलते उन्हें थाने लाया गया। उन्होंने कहा कि देश के किसानों के साथ कांग्रेस किसी भी प्रकार का अन्याय सहन नहीं करेगी।

मीडिया कर्मियों से बदसलूकी अधिकारों का हनन

राठौर ने रिज मैदान पर मीडिया कमियों के साथ पुलिस की बदसलूकी पर भी कड़ा एतराज जताया। उन्होंने पूरे मामले की जांच व दोषी कर्मियों के खिलाफ  कड़ी कार्रवाई की भी मांग की। उन्होंने मीडिया कर्मियों के साथ बदसलूकी को लोकतंत्र में पै्रस के अधिकारों का हनन बताया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!