प्रदेश में सत्ता में आने के बाद ही मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करेगी कांग्रेस : प्रतिभा सिंह

Edited By Vijay, Updated: 03 Jul, 2022 10:10 PM

congress state president pratibha singh

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने के बाद ही प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करेगी। उन्होंने कहा कि इस समय कांग्रेस पार्टी का पहला लक्ष्य भ्रष्ट भाजपा सरकार को सत्ता से...

बैजनाथ/पपरोला (गौरव): प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने के बाद ही प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करेगी। उन्होंने कहा कि इस समय कांग्रेस पार्टी का पहला लक्ष्य भ्रष्ट भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर कर आम आदमी को राहत पहुंचाना है। कांग्रेस अध्यक्ष रविवार को बैजनाथ शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि किस व्यक्ति को आगामी विधानसभा चुनावों में उम्मीदवार बनाना है, यह व्यक्ति विशेष नहीं, बल्कि आलाकमान द्वारा बनाई गई कमेटी तय करेगी, जिसमें पार्टी द्वारा करवाए जा रहे सर्वे को आधार माना जाएगा।

जनता को भली-भांति पता, किसने किया प्रदेश का विकास
प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में जो भी विकास हुआ है, उसमें कांग्रेस पार्टी तथा स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का योगदान रहा है, यह प्रदेश की जनता भली-भांति जानती है। यही वजह है कि उपचुनाव में विकेट परिस्थितियां होते हुए भी प्रदेश की जनता ने सभी सीटों पर कांग्रेस पार्टी को विजय दिला कर वीरभद्र सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि दी थी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस समय चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है तथा पार्टी ने पूर्व में प्रदेश में इतना विकास करवाया है कि उन्हें किसी भी मुद्दे की जरूरत नहीं है, इसलिए जयराम सरकार की विदाई तय है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष किशोरी लाल, पूर्व विधायक सुरेंद्र पाल, महासचिव अमित पाल, सह सचिव राकेश चौहान, प्रदेश सचिव ऋषभ पांडव, वरिंद्र जम्वाल, रविंद्र राव, पूर्व अध्यक्ष राज कुमार कौड़ा, वेदना कुमारी, रविंद्र बिट्टू, कांग्रेस लीगल सैल के अध्यक्ष लोकेश शर्मा, मिलाप राणा, पार्षद आशा भाटिया, रमेश चड्ढा, जमुना गोयल, कुलदीप सोनी व पृथी करोटी सहित कई कांग्रेस कार्यकत्र्ता मौजूद रहे। 

टिकटार्थियों ने अलग-अलग किया स्वागत
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के बैजनाथ पहुंचने पर विधानसभा चुनावों में टिकटाॢथयों ने अलग-अलग स्थानों पर उनका स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस सचिव ऋषभ पांडव ने समर्थकों सहित बैजनाथ पैट्रोल पंप के समीप, जबकि पूर्व विधायक किशोरी लाल ने शिव मंदिर के प्रवेश द्वार के बाहर उनका स्वागत किया। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!