कांग्रेस की स्थिति चोर मचाए शोर जैसी: बिक्रम ठाकुर

Edited By Jinesh Kumar, Updated: 28 Sep, 2020 07:25 PM

congress s position is like noise bikram thakur

हिमाचल प्रदेश के उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा है कि कृषि विधेयक के संबंध में कांग्रेस किसानों में भ्रम फैला रही है, जबकि कृषि बिल का न्यूनतम समर्थन मूल्य से कोई लेना-देना ही नहीं है। एम.एस.पी. मूल्य मिलता रहा है और भविष्य में भी...

डाडासीबा (सुनील): हिमाचल प्रदेश के उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा है कि कृषि विधेयक के संबंध में कांग्रेस किसानों में भ्रम फैला रही है, जबकि कृषि बिल का न्यूनतम समर्थन मूल्य से कोई लेना-देना ही नहीं है। एमएसपी मूल्य मिलता रहा है और भविष्य में भी मिलता रहेगा। सोमवार को कोटला बेहड़ में यूथ क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के उपरांत बिक्रम ठाकुर ने कहा कि मंडी व्यवस्था भी पहले की तरह जारी रहेगी। किसान अपनी फसल कहीं भी किसी को भी बेच सकते हैं और बड़ी कंपनियों के साथ जुड़ कर ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस नेताओं पर कोरोना संकटकाल में अपनी ही पार्टी को लूटने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने आपदा में भी बेशर्मी की सभी हदें पार करते हुए आलाकमान को 12 करोड़ का बिल थमा दिया। कांग्रेस से कभी भी आम जनता के भले की अपेक्षा नहीं की जा सकती। कांग्रेस की स्थिति इस समय चोर मचाए शोर जैसी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!