साइबर ठगों के निशाने पर हिमाचल के VVIP! कांग्रेस नेत्री प्रतिभा सिंह का फोन हैक, नंबर से कॉल कर मांगे जा रहे पैसे

Edited By Vijay, Updated: 09 Jul, 2026 06:52 PM

congress leader pratibha singh s phone hacked

हिमाचल प्रदेश में साइबर ठगों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब आम जनता के साथ-साथ वीवीआईपी भी उनके सीधे निशाने पर हैं। ताजा मामला कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह से जुड़ा है।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में साइबर ठगों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब आम जनता के साथ-साथ वीवीआईपी भी उनके सीधे निशाने पर हैं। ताजा मामला कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह से जुड़ा है। साइबर शातिरों ने प्रतिभा सिंह का मोबाइल फोन और व्हाट्सएप  हैक कर लिया है। इस गंभीर मामले को लेकर उन्होंने वीरवार को शिमला के साइबर पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज करवाई है। प्रतिभा सिंह ने बताया कि उनके संज्ञान में यह बात आई है कि फोन हैक करने के बाद अज्ञात ठग उनके ही नंबर का इस्तेमाल कर रहे हैं। हैकर्स उनके नंबर से लोगों और परिचितों को कॉल और मैसेज कर पैसे की मांग कर रहे हैं।

प्रतिभा सिंह की अपील- मेरे नाम से आए मैसेज को नजरअंदाज करें
इस हाई-प्रोफाइल साइबर सेंधमारी के बाद पूर्व सांसद ने प्रदेश की जनता और अपने समर्थकों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि किसी भी व्यक्ति को उनके नंबर से पैसे मांगने, आर्थिक मदद या लेन-देन करने का कोई कॉल या संदेश प्राप्त होता है, तो उस पर बिल्कुल विश्वास न करें। उन्होंने लोगों से ऐसे किसी भी संदेश को नजरअंदाज करने और किसी भी तरह का फंड ट्रांसफर न करने का आग्रह किया है।

PunjabKesari

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर किया अलर्ट
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए हिमाचल सरकार में लोक निर्माण मंत्री और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट सांझा करते हुए जनता को अलर्ट किया। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने लिखा है कि "मेरी माता प्रतिभा सिंह जी का फोन हैक हो गया है। कोई अज्ञात व्यक्ति उनके नाम और नंबर का इस्तेमाल करके लोगों से पैसे मांग रहा है। कृपया ऐसी किसी भी कॉल या व्हाट्सएप मैसेज का जवाब न दें और भूलकर भी पैसे न भेजें।" उन्होंने आगे बताया कि इस फ्रॉड की शिकायत संबंधित साइबर सैल को कर दी गई है। साथ ही उन्होंने आम जनता से भी इन बढ़ते साइबर ठगों से सावधान रहने की अपील की है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!