Edited By Vijay, Updated: 01 Jun, 2026 03:51 PM

कर्मिशियल गैस सिलैंडरों के दामों में लगातार बढ़ौतरी जारी है। लगातार दामों हो रही बढ़ौतरी ने प्रदेश सहित शिमला के होटल, रैस्टोरेंट व ढाबा मालिकों की कमर तोड़ दी है। सोमवार को एक बार फिर से कर्मिशियल गैस सिलैंडर के दाम में बढ़ौतरी दर्ज की है। वहीं इस...
शिमला (राजेश): कर्मिशियल गैस सिलैंडरों के दामों में लगातार बढ़ौतरी जारी है। लगातार दामों हो रही बढ़ौतरी ने प्रदेश सहित शिमला के होटल, रैस्टोरेंट व ढाबा मालिकों की कमर तोड़ दी है। सोमवार को एक बार फिर से कर्मिशियल गैस सिलैंडर के दाम में बढ़ौतरी दर्ज की है। वहीं इस बढ़ौतरी से शिमला में कर्मिश्यिल गैस सिलैंडर में सीधे 50 रुपए बढ़ गए हैं। अब उपभेाक्ताओं को गैस सिलैंडर 3215 रुपए में मिलेगा। इससे पहले यह 3165 रुपए का था। कर्मिशियल गैस सिलैंडर के दाम बढऩे से एक बार फिर से होटलों, ढाबों व रैस्टोरेंट में खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ेगे। बीते दिनों बढ़े गैस दामों के बाद पहले ही खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ा दिए थे लेकिन एक बार फिर से वृद्धि होने पर यह दाम बढ़ेंगे। हांलाकि बीते महिनों जब एलपीजी संकट आया था और गैस नहीं मिल रही थी तो होटल, ढाबा कारोबारियाें ने इलैक्ट्रिक चूल्हों का इंतजाम किया था, लेकिन गैस सप्लाई सामान्य होने पर गैस पर अधिक काम किया जा रहा था।
मनाली व डल्हौजी नहीं सप्लाई, शिमला में मुश्किल से
शिमला के होटल कारोबारियों व ढाबा मालिकों का कहना है सिलैंडर के दाम फिर बढ़ गए हैं। इस हिसाब से छोट कारोबारी तो ढाबे बंद करने पर मजबूर हो गए हैं। वहीं होटल व रैस्टोरैंट मालिक मुश्किल से काम चला रहे हैं। मनाली व डल्हौजी में तो गैस सिलैंडर मिल ही नहीं रहे हैं। वहीं शिमला में मुश्किल से गैस सिलैंडर मिल रहे हैं, जिससे होटल कारोबारियों को इलैक्ट्रिक चूल्हों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
कर्मिशियल गैस सिलैंडरों की अभी भी कमी, आपूर्ति पूरी करने प्रयास
शिमला में कर्मिश्यिल गैस सिलैंडर की सप्लाई को लेकर उर्जस भारत गैस एंजैसी के मुनीष मांडला ने बताया कि देश में एक बार फिर कर्मिशियल गैस सिलैंडर के दाम बढ़े है। शिमला में 50 रुपए की बढ़ौतरी हुई है। जिससे अब 3215 रुपए का गैस सिलैंडर मिल रहा है। आपूर्ति अभी सामान्य नहीं है। लेकिन कर्मिशियल उपभोक्ताओं की डिमांड पूरी करने की कोशिश की जा रही है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें