पठानकोट-मंडी NH पर कार-स्कूटी में टक्कर, स्कूटी सवार की मौके पर मौत

Edited By Vijay, Updated: 28 Feb, 2021 07:46 PM

collision between car and scooty death of one

नगरोटा बगवां थाना के अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च मार्ग-154 पठानकोट-मंडी रोड पर शनिवार देर रात हुए कार व स्कूटी के एक्सीडैंट में मौके पर स्कूटी सवार ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी श्याम लाल ने बताया कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग-154 पर गांव बड़ाई हार में नगरोटा...

नगरोटा बगवां (स्वामी): नगरोटा बगवां थाना के अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च मार्ग-154 पठानकोट-मंडी रोड पर शनिवार देर रात हुए कार व स्कूटी के एक्सीडैंट में मौके पर स्कूटी सवार ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी श्याम लाल ने बताया कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग-154 पर गांव बड़ाई हार में नगरोटा से कांगड़ा जा रही कार (एचपी 94-6840) की नगरोटा की तरफ आ रही स्कूटी (एचपी 40-2349) से टक्कर हो गई, जिसमें स्कूटी सवार रिम्पल (21) निवासी मटयारी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है तथा कार चालक की मेडिकल जांच करवा ली गई है। धर्मशाला से डॉ. सहगल के नेतृत्व में फोरैंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। डीएसपी कांगड़ा सुनील राणा ने बताया कि छानबीन जारी है और कार को कब्जे में ले लिया गया है। टांडा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!