Himachal: सीएम सुक्खू ने कनाडा में बसे हिमाचली प्रवासियों से हरित ऊर्जा परियोजनाओं में निवेश का किया आह्वान

Edited By Vijay, Updated: 14 Oct, 2024 11:28 AM

cm sukhvinder singh sukhu

कनाडा में रहने वाले हिमाचली प्रवासियों ने रविवार को ओटावा के पार्लियामैंट हिल में दूसरे वार्षिक दशहरा समारोह का आयोजन कर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया।

हिमाचल डैस्क: कनाडा में रहने वाले हिमाचली प्रवासियों ने रविवार को ओटावा के पार्लियामैंट हिल में दूसरे वार्षिक दशहरा समारोह का आयोजन कर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक विशेष वीडियो संदेश के माध्यम से हिमाचली प्रवासियों को बधाई दी और उन्हें राज्य के विकास में योगदान देने, विशेषकर हरित ऊर्जा परियोजनाओं में निवेश करने का आह्वान किया।

हिमाचली प्रवासी राज्य के सच्चे ब्रांड एंबैसडर
सीएम सुक्खू ने हिमाचली प्रवासियों को "राज्य का सच्चा ब्रांड एंबैसडर" करार देते हुए कहा कि वे दुनिया के किसी भी कोने में रहें, अपनी जड़ों से गहरा जुड़ाव रखते हैं। उन्होंने इस भव्य समारोह को मनाने के लिए हिमाचली प्रवासी वैश्विक संघ की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन न केवल प्रवासियों के बीच बंधन को मजबूत करता है बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर हिमाचल प्रदेश की समृद्ध परंपराओं को भी प्रदर्शित करता है।

हिमाचल को 2026 तक हरित ऊर्जा राज्य बनाने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के 2026 तक "हरित ऊर्जा राज्य" बनने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को प्राप्त करने में प्रवासियों की भागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हरित ऊर्जा परियोजनाओं में हिमाचली प्रवासियों द्वारा किया गया निवेश न केवल राज्य को स्थिरता में अग्रणी बनने में मदद करेगा बल्कि इसकी अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करेगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जीता दिल
इस कार्यक्रम में पारंपरिक हिमाचली नाटी नृत्य, राम लीला की प्रस्तुति और पहाड़ी गीतों की प्रस्तुति जैसे सांस्कृतिक प्रदर्शनों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मेहमानों को राज्य के प्रामाणिक पाक अनुभव प्रदान करने के लिए एक पारंपरिक हिमाचली धाम भी परोसी गई।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!