Himachal: स्वास्थ्य लाभ के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू चंडीगढ़ रवाना, हरियाणा में करेंगे चुनाव प्रचार

Edited By Vijay, Updated: 01 Oct, 2024 05:38 PM

cm sukhvinder singh sukhu

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वास्थ्य लाभ के बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव में प्रचार करेंगे। कांग्रेस पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए वह मंगलवार को चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए तथा 2 अक्तूबर को पंचकूला व बरवाला में चुनावी जनसभाओं को...

शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वास्थ्य लाभ के बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव में प्रचार करेंगे। कांग्रेस पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए वह मंगलवार को चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए तथा 2 अक्तूबर को पंचकूला व बरवाला में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। यानी मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगते विधानसभा क्षेत्रों में प्रमुख रूप से चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। चुनाव प्रचार के बाद मुख्यमंत्री का दोपहर 2 बजे तक हिमाचल सदन नई दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है। इसके बाद वह 3 अक्तूबर को कुछ महत्वपूर्ण बैठकों एवं कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा रात्रि नई दिल्ली में ही रुकेंगे। 

दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से कर सकते हैं मुलाकात 
चुनाव प्रचार के अलावा मुख्यमंत्री नई दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय नेताओं एवं समय मिलने पर केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात कर सकते हैं। केंद्रीय नेताओं से मुलाकात के दौरान वह प्रदेश के ताजा सियासी हालात विशेषकर संजौली मस्जिद विवाद से अवगत करवा सकते हैं। संजौली मस्जिद विवाद पर इस समय जमकर सियासत हो रही है, जिसमें भाजपा के कई केंद्रीय एवं प्रदेश स्तर के नेता सरकार को घेरने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसा भी माना जा रहा है कि आगामी समय में सत्ता एवं संगठन के स्तर पर बदलाव हो सकते हैं।

अस्वस्थ होने के कारण नहीं जा पाए जम्मू-कश्मीर
मुख्यमंत्री का इससे पहले गत 21 सितम्बर जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रचार करने का कार्यक्रम था। इस दौरान उनको पेट में दर्द की शिकायत हुई, जिस कारण चिकित्सकों ने उनको कुछ दिन आराम करने की सलाह दी। हालांकि इस दौरान आईजीएमसी अस्पताल शिमला में उनकी सभी टैस्ट रिपोर्ट सही पाई गईं, ऐसे में मुख्यमंत्री ने ओकओवर में रहकर ही महत्वपूर्ण सरकारी फाइलों को निपटाया तथा लगातार उच्च अधिकारियों के संपर्क में रहे। चिकित्सकों के परामर्श के बाद अब वह पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए निकल गए हैं।

चंडीगढ़ रवाना होने से पहले लोगों से मिले सीएम
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चंडीगढ़ रवाना होने से पहले लोगों से मुलाकात की। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धनीराम शांडिल के साथ कुछ लोग मुख्यमंत्री से मिले तथा उनका कुशलक्षेम पूछा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!