CM सुक्खू बोले-बिजली बोर्ड की मजबूती के लिए किए जाएंगे अहम कार्य

Edited By Vijay, Updated: 29 Dec, 2022 11:53 PM

cm sukhvinder singh sukhu

बिजली बोर्ड की मजबूती के लिए अहम कार्य किए जाएंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने यह आश्वासन  बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों को एक शिष्टाचार भेंट में दिया। हिमाचल प्रदेश स्टेट इलैक्ट्रीसिटी बोर्ड इम्प्लाइज यूनियन के राज्य पदाधिकारियों का...

शिमला (ब्यूरो): बिजली बोर्ड की मजबूती के लिए अहम कार्य किए जाएंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने यह आश्वासन  बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों को एक शिष्टाचार भेंट में दिया। हिमाचल प्रदेश स्टेट इलैक्ट्रीसिटी बोर्ड इम्प्लाइज यूनियन के राज्य पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिला और उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। 

इस मौके पर यूनियन के प्रतिनिधिमंडल में यूनियन के पूर्व प्रधान कुलदीप खरवाड़ा व वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष कामेश्वर शर्मा व महासचिव हीरा लाल वर्मा के अतिरिक्त सभी राज्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कामेश्वर शर्मा व महासचिव हीरा लाल वर्मा ने मुख्यमंत्री का राजनीतिक लाभ के दृष्टिकोण से खोले गए विद्युत कार्यालयों को बंद करने पर आभार जताया और कहा कि इससे बिजली बोर्ड के ऊपर बिना जरूरत के डाले गए 150 करोड़ रुपए के अतिरिक्त बोझ से निजात मिली है। 

यूनियन ने मुख्यमंत्री से बिजली बोर्ड व कर्मचारियों से जुड़े कई मुद्दों जैसे निचले स्तर पर कर्मचारियों की भर्ती, उदय योजना की खामियों को दूर करना जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने सभी मसलों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि बिजली बोर्ड की मजबूती के लिए अहम कार्य किए जाएंगे, जिससे प्रदेश की जनता को बिजली क्षेत्र में और बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकें। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!