सदन में गूंजा स्कूली बच्चियों से छेड़छाड़ का मामला, CM बोले-ऐसे शिक्षक होंगे बर्खास्त (Video)

Edited By Simpy Khanna, Updated: 12 Dec, 2019 02:41 PM

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन सदन में सरकारी स्कूलों में बच्चियों से छेड़छाड़ का मामला उठा। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज से पूछा कि सरकारी स्कूलों में बच्चियों से...

शिमला (योगराज) : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन सदन में सरकारी स्कूलों में बच्चियों से छेड़छाड़ का मामला उठा। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज से पूछा कि सरकारी स्कूलों में बच्चियों से छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ रही है। ताज़ा मामला हरोली का है। जहां 13 बच्चियों ने शिक्षक पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए है। मुख्यमंत्री के क्षेत्र में मिड डे मील में बच्चों को अलग बिठाने का मामला आया है। ऐसे मामलों में सरकार दोषी शिक्षकों के खिलाफ सीधा  कार्यवाही कर बर्खास्त करें। लोग अब इस तरह की घटनाओं के खिलाफ उग्र होते जा रहे हैं। हैदराबाद की घटना के बाद लोगों में गुस्सा है। लोग कानून को हाथ में लेने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं।

जबाब में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि ऐसे मामले स्कूलों में बढ़ते जा रहे है। जो चिंता का विषय है। सरकार आर्टिकल 3(11) के तहत ऐसे शिक्षकों को बर्खास्त करेगी। शिक्षा मंत्री ने सभी से अपील की की ऐसे शिक्षकों की शिफारिश लेकर कोई उनके पास नही आए। ऐसे मामलों में अवार्डी विधायक भी शामिल है। ऐसे शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। ताज़ा घटनाओं का जिक्र करते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि इनकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जबकि हरोली मामले में दोषी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

उधर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भी स्कूलों में बढ़ती छेड़छाड़ की घटनाओं पर चिंता जाहिर की ओर कहा कि ऐसे मामलों में स्लिंप्त पाए जाने वाले शिक्षकों को किसी भी हाल में नही बख्शा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके  क्षेत्र में जातीय भेदभाव का जो मामला सामने आया है उसकी जांच के आदेश दे दिए गए है व जांच रिपोर्ट मांगी गई है। इससे पहले विधानसभा में शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से चली। प्रश्नकाल शान्तिप्रिय ढंग से चला।इस दौरान कुछ विधेयक भी सदन में रखे गए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!