Edited By Vijay, Updated: 17 Sep, 2022 07:59 PM

ख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामलाल ठाकुर का उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देना विपक्ष की आंतरिक कलह का नतीजा है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी में हर तीसरा नेता मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार है, जिससे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं...
शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामलाल ठाकुर का उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देना विपक्ष की आंतरिक कलह का नतीजा है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी में हर तीसरा नेता मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार है, जिससे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का गुस्सा फूट रहा है। जयराम ठाकुर यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस की भारत छोड़ो यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष में इस समय कांग्रेस छोड़ो अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में कांग्रेस की हालत दयनीय है तथा भाजपा सरकार अपने काम की बदौलत मिशन रिपीट करके रहेगी। उन्होंने कहा कि यह बड़े दुख का विषय है कि रामलाल ठाकुर को मीडिया के सामने आकर अपना दुख बयां करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश के कांग्रेस नेता कांग्रेस को छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करके रिवाज को बदलेगी। इस रिवाज को बदलने के लिए सत्ता-संगठन के नेता एवं भाजपा कार्र्य मिलकर काम कर रहे हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here