चम्बा में कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम जयराम, बेरोजगार यात्रा को लेकर कही ये बड़ी बात

Edited By Vijay, Updated: 01 Aug, 2022 12:07 AM

cm jairam thakur in chamba

कांग्रेस बेरोजगार यात्रा निकाल रही है। उन्होंने तो जैसे प्रदेश में कोई बेरोजगार छोड़ा ही नहीं था। मानो सबको रोजगार दे दिया हो। प्रदेश में सबसे ज्यादा समय तक कांग्रेस ने ही राज किया लेकिन बेरोजगारों को वोट बैंक के लिए ही इस्तेमाल किया।

चम्बा (काकू चौहान): कांग्रेस बेरोजगार यात्रा निकाल रही है। उन्होंने तो जैसे प्रदेश में कोई बेरोजगार छोड़ा ही नहीं था। मानो सबको रोजगार दे दिया हो। प्रदेश में सबसे ज्यादा समय तक कांग्रेस ने ही राज किया लेकिन बेरोजगारों को वोट बैंक के लिए ही इस्तेमाल किया। आऊटसोर्स कर्मियों से नारे लगवाए गए। उन्हें कहा गया कि उन्हें नियमित किया जाएगा, स्थिति सबके सामने है। अब बेरोजगार यात्रा निकाल रहे। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चम्बा के चौगान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने अपने 5 साल के कार्यकाल में कोई भी योजना शुरू नहीं की। जब विधानसभा में उनसे किसी योजना का नाम बताने को कहा तो कोई भी जवाब नहीं दे पाया, जबकि भाजपा ने सत्ता में आते ही बुजुर्गों के लिए पैंशन का प्रावधान किया। हिमकेयर समेत कई योजनाएं शुरू कीं। 

अबकी बार सरकार नहीं रिवाज बदलना है
उन्होंने कहा कि अबकी बार सरकार नहीं रिवाज बदलना है और यह बदलाव होकर रहेगा तथा प्रदेश में लंबे समय तक भाजपा की ही सरकार रहेगी। इसके लिए उन्होंने चम्बा वासियों से सहयोग व आशीर्वाद की अपील की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर पूरे हिमाचल में कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसकी शुरूआत चम्बा से की गई और प्रदेश में 75 कार्यक्रम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व के 5 मुख्यमंत्रियों ने हिमाचल को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। चम्बा हिमाचल प्रदेश का सबसे पुराना हिस्सा रहा है और यह प्रदेश के शिखर पर रहा है। हालांकि बाद में चम्बा विकास की दृष्टि से पिछड़ गया। इसके चलते इसे आकांक्षी जिलों की सूची में रखा गया है और अग्रणी जिलों की सूची में लाने के लिए कार्य किया जा रहा है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!