विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की जल्द होगी घोषणा : जयराम

Edited By Vijay, Updated: 25 Sep, 2022 09:07 PM

cm jairam thakur

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मंडी के विधायक अनिल शर्मा और उनके बेटे आश्रय शर्मा बारे पूछे...

सोलन (नरेश पाल): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मंडी के विधायक अनिल शर्मा और उनके बेटे आश्रय शर्मा बारे पूछे सवाल में उन्होंने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि सभी को टिकट मिले। यह पार्टी हाईकमान को तय करना है कि किसे चुनाव लड़ाना है और किसे नहीं। उन्होंने मंडी में आयोजित भाजयुमो की युवा संकल्प रैली को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि इस रैली में एक लाख युवाओं की उपस्थिति से साबित हो गया है कि प्रदेश का युवा वर्ग केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के साथ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारी बारिश व खराब मौसम के कारण मंडी नहीं आ सके लेकिन वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रदेश के युवाओं की तारीफ की। यह पहला मौका था जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी मोर्चे की रैली को संबोधित कर रहे थे। यह प्रदेश के लिए भी गौरव की बात थी। इस रैली के माध्यम से विधानसभा चुनाव के लिए युवाओं ने संदेश दे दिया है कि प्रदेश का युवा भाजपा के साथ है। 
PunjabKesari

मेहनत का कोई विकल्प नहीं
जयराम ठाकुर ने पाइनग्रोव स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि जब उन्हें पार्टी ने चुनाव लड़ने को कहा तो उनके निर्वाचन में भाजपा प्रत्याशी की हार ही नहीं बल्कि जमानत जब्त होती थी। इस इतिहास को देखते हुए परिवार भी चुनाव लड़ने के पक्ष में नहीं था। उनके लिए यह किसी चुनौती से कम नहीं था। वर्ष 1993 में उन्होंने पहला विधानसभा चुनाव लड़ा और वह हार गए। संतोष की बात यह थी कि जमानत जब्त नहीं हुई। उन्होंने फिर खूब मेहनत की। इसके बाद वे लगातार 5 चुनाव जीते और मुख्यमंत्री भी बन गए। मेहनत का फल मीठा होता है।  
PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने साधा अचूक निशाना 
मुख्यमंत्री ने पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर की शूटिंग रेंज में निशाना साधा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पाइनग्रोव स्कूल में खेल केंद्र का उद्घाटन करने के बाद इस परिसर का निरीक्षण कर रहे थे। पहले उन्होंने स्विमिंग को देखा। पूरे केंद्र का निरीक्षण करने के बाद जैसे ही वे शूटिंग रेंज में गए तो उन्होंने पहले राइफल से निशानेबाजी ट्राई की। 2 बार ट्राई करने के बाद तीसरी ट्राई में निशाना सही टारगेट पर लगा। वहीं स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सहजल ने राइफल से पहली ट्राई में ही अपने निशाने से टारगेट को भेद दिया। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!