Himachal: शिक्षा विभाग में 327 क्लर्क और कनिष्ठ सहायक वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नत, आदेश जारी

Edited By Vijay, Updated: 30 Sep, 2024 08:29 PM

clerks and junior assistants promoted

शिक्षा विभाग में 327 क्लर्क और कनिष्ठ सहायकों को वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नति दी गई है। सोमवार को उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

शिमला (ब्यूरो): शिक्षा विभाग में 327 क्लर्क और कनिष्ठ सहायकों को वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नति दी गई है। सोमवार को उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस दौरान इन्हें पदोन्नति के साथ नए स्टेशन पर भी स्थानांतरित किया गया है। विभाग ने इन्हें पांच दिन में नए स्टेशन पर ज्वाइन करने को कहा है। उधर, इस पदोन्नति के लिए हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित सेवाएं कर्मचारी महासंघ व हिमाचल प्रदेश गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर का कहना है कि इस विषय को प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से उठाया गया था, जिसके बाद विभाग की ओर से यह आदेश जारी किए गए हैं।

इसके लिए अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया है। इससे पदोन्नत हुए 327 वरिष्ठ सहायकों में खुशी की लहर है। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित सेवाएं कर्मचारी महासंघ एवं गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर सहित वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र मेहता व महासचिव मनीष गुलेरिया ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से इस पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे थे। इसके साथ ही कर्मचारी नेताओं ने बीते दिनों 300 से ज्यादा जेओए (आई.टी.) की नियुक्तियों के लिए भी सरकार का धन्यवाद किया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!