Sirmaur: जमीनी विवाद में 2 पक्षों के बीच जमकर चले डंडे, ईंट-पत्थर और तेजधार हथियार, 15 लोग घायल

Edited By Vijay, Updated: 10 May, 2026 07:31 PM

clash between 2 factions over land dispute 15 injured

पांवटा साहिब के संतोषगढ़ क्षेत्र में रविवार को शामलात भूमि को लेकर चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। 2 पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में तबदील हो गई।

पांवटा साहिब (कपिल): पांवटा साहिब के संतोषगढ़ क्षेत्र में रविवार को शामलात भूमि को लेकर चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। 2 पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में तबदील हो गई। दोनों पक्षों के लोग डंडे, ईंट-पत्थर और धारदार हथियार लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। घटना में दोनों पक्षों के कुल 15 लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार पांवटा साहिब अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार विवाद उस समय बढ़ा जब एक पक्ष अपने पुश्तैनी कब्जे वाली शामलात भूमि पर बुवाई कर रहा था। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने खेत में पहुंचकर उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि संबंधित भूमि की अभी तक विधिवत तकसीम नहीं हुई है और प्रशासन की मौजूदगी में ही बुवाई करने की बात तय हुई थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच तनाव तेजी से बढ़ा और कुछ ही देर में पूरा क्षेत्र रणक्षेत्र में बदल गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महिला और पुरुष एक-दूसरे पर ईंट, पत्थर, डंडे और गंडासी से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि इस भूमि विवाद को लेकर कुछ दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच झड़प हो चुकी थी। मामला पुलिस और स्थानीय प्रशासन के पास लंबित बताया जा रहा है, लेकिन विवाद का समाधान नहीं हो पाया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, मगर दोनों पक्ष पुलिस की मौजूदगी में भी भिड़ते रहे। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!