Himachal: दिल्ली में हार्ट अटैक से लंज के CISF जवान का निधन, 2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Edited By Vijay, Updated: 01 Sep, 2026 06:08 PM

cisf jawan dies due to heart attack

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जिले के लंज क्षेत्र से सटी पंचायत डडोली के गांव अंबी के रहने वाले 36 वर्षीय केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान राहुल रंधावा का दिल्ली में अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया...

लंज (सुदर्शन): हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जिले के लंज क्षेत्र से सटी पंचायत डडोली के गांव अंबी के रहने वाले 36 वर्षीय केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान राहुल रंधावा का दिल्ली में अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। राहुल रंधावा अपनी बेहतरीन सेवाएं देने के लिए दिल्ली में तैनात थे, जहां उनके अचानक निधन की खबर ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।

सोमवार की दोपहर पड़ा था दिल का दौरा 
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे राहुल रंधावा को अचानक दिल का दौरा पड़ा। अटैक इतना जोरदार था कि उन्हें संभलने का मौका ही नहीं मिला और मौके पर ही उन्होंने अंतिम सांस ली। जैसे ही उनके निधन की खबर उनके पैतृक गांव अंबी पहुंची, तो पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में मातम पसर गया। अचानक आई इस मनहूस खबर पर किसी को यकीन ही नहीं हो रहा था। जवान राहुल रंधावा का पार्थिव शरीर जब उनके पैतृक गांव पहुंचा तो माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। लंज और आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग अपने लाल के अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचे। 

PunjabKesari

पत्नी ने दिया अर्थी को कंधा तो रो पड़ा पूरा गांव
राहुल अपने पीछे अपनी पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। बच्चों के सिर से इतनी कम उम्र में पिता का साया उठ जाने से हर किसी की आंखें नम हैं। इस दुखद घड़ी में सबसे भावुक कर देने वाला पल वह था, जब राहुल की पत्नी ने अपने जीवनसाथी को अंतिम विदाई देते हुए उनकी अर्थी को कंधा दिया। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद हर शख्स फफक-फफक कर रो पड़ा। नम आंखों और भारी मन से लंज वासियों ने सीआईएसएफ जवान राहुल को अंतिम विदाई दी। स्थानीय लोगों और परिजनों ने पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न किया।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!