Edited By Swati Sharma, Updated: 27 Oct, 2026 12:29 PM

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 नवंबर से धर्मशाला के तपोवन में शुरू होगा। यह सत्र 21 नवंबर तक चलेगा, जिसमें कुल 6 बैठकों का आयोजन किया जाएगा।
Himachal Assembly Winter Session 2026 : हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 नवंबर से धर्मशाला के तपोवन में शुरू होगा। यह सत्र 21 नवंबर तक चलेगा, जिसमें कुल 6 बैठकों का आयोजन किया जाएगा।
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता की स्वीकृति मिलने के बाद चौदहवीं विधानसभा के13वें सत्र को आयोजित करने संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई है। आमतौर पर दिसंबर के आखिर में धर्मशाला में होने वाला शीतकालीन सत्र, पिछले साल से नवंबर के आखिर में आयोजित किया जाने लगा है। सत्र को जल्दी आयोजित करने का यह फैसला दिसंबर में धर्मशाला में पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए लिया गया है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें