Chamba : सहमति से मामलों के निपटारे के लिए 21 से 23 अगस्त तक आयोजित होगी विशेष लोक अदालतें, 31 मई तक करें आवेदन

Edited By Swati Sharma, Updated: 21 May, 2026 04:05 PM

chamba  special lok adalat will be held under samadhan samaroh 2026 initiative

Chamba News : उप मंडलीय विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश शुभांगी जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि समाधान समारोह के तहत होगी लोक अदालत सर्वोच्च न्यायालय में समाधान समारोह 2026 के तहत लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि आम लोगों के...

Chamba News : उप मंडलीय विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश शुभांगी जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि समाधान समारोह के तहत होगी लोक अदालत सर्वोच्च न्यायालय में समाधान समारोह 2026 के तहत लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि आम लोगों के लिए न्याय सुलभ बनाने के सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के प्रयासों की कड़ी में समाधान समारोह 2026 का शुभारंभ 21 अप्रैल को सर्वोच्च न्यायालय परिसर में किया गया है।

इस विशेष अभियान के दौरान विभिन्न मुकदमों का निपटारा आपसी सहमति, संवाद और मध्यस्थता के माध्यम से किया जा रहा है। शुभांगी जोशी ने बताया कि इस विशेष अभियान का समापन 21, 22 तथा 23 अगस्त 2026 को सर्वोच्च न्यायालय परिसर में आयोजित विशेष लोक अदालतों के साथ होगा। उन्होंने बताया कि समाधान समारोह के तहत 21 अप्रैल 2026 से ही सुलह एवं मध्यस्थता बैठकों का आयोजन प्रारंभ हो चुका है। ये बैठकें राज्य, जिला, तालुका तथा उच्च न्यायालय स्तर पर विधिक सेवा प्राधिकरणों एवं समितियों के अंतर्गत स्थापित मध्यस्थता केंद्रों में आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों में प्रशिक्षित मध्यस्थ एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी पक्षकारों के बीच सहमति बनाने में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। पक्षकार इन बैठकों में व्यक्तिगत रूप से अथवा वर्चुअल माध्यम से भी भाग ले सकते हैं।

अध्यक्ष, एसडीएलएसए, शुभांगी जोशी ने अधिवक्ताओं एवं सभी संबंधित पक्षकारों से आग्रह किया है कि वे इस विशेष अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें तथा अपने मामलों के समाधान के लिए आगे आएं। उन्होंने बताया कि लंबित मामलों को समाधान समारोह, विशेष लोक अदालत 2026 में शामिल करने के लिए एक सरल गूगल फॉर्म तैयार किया गया है, जो sci.gov.in पर उपलब्ध है। इच्छुक पक्षकार दिए गए लिंक forms. Google के माध्यम से फॉर्म भरकर अपने मामले को इस विशेष लोक अदालत में शामिल करवा सकते हैं। गूगल फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है। किसी भी प्रकार की सहायता अथवा जानकारी के लिए समाधान समारोह हेतु स्थापित वन स्टॉप सेंटर (वार रूम) से निम्न दूरभाष नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है-011-23115652, 011-23116464, इसके अतिरिक्त सीआरपी निदेशक से दूरभाष नंबर. 011-23116465 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!