हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय ने IIRF में नौवां स्थान किया प्राप्त, कुलपति प्रो. एस.पी. बंसल ने जताया आभार

Edited By Swati Sharma, Updated: 08 Jun, 2026 03:45 PM

central university of himachal pradesh secured 9th position in iirf

Dharamshala News : हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएचपी) ने इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (आईआईआरएफ) 2026 में सरकारी विश्वविद्यालयों के बीच नौवां स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही यह राज्य का सर्वोच्च रैंकिंग वाला विश्वविद्यालय...

Dharamshala News : हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएचपी) ने इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (आईआईआरएफ) 2026 में सरकारी विश्वविद्यालयों के बीच नौवां स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही यह राज्य का सर्वोच्च रैंकिंग वाला विश्वविद्यालय बनकर उभरा है। 

यह रैंकिंग शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान, रोजगार क्षमता, अंतररष्ट्रीय द्दष्टिकोण, संस्थागत विकास और सार्वजनिक धारणा के क्षेत्र में विश्वविद्यालय के शानदार प्रदर्शन को दर्शाती है। सीयूएचपी ने शैक्षणिक प्रतिष्ठा में देश भर में चौथा स्थान और अनुसंधान के नतीजों में नौवां स्थान हासिल किया है। कुलपति प्रो. एस.पी. बंसल ने इस सफलता का श्रेय संकाय, छात्रों, कर्मचारियों और सभी हितधारकों के सामूहिक प्रयासों को दिया है। बंसल ने बताया कि यह रैंकिंग गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। कुलपति के अनुसार, विश्वविद्यालय ने अपने शैक्षणिक कार्यक्रमों का विस्तार किया है, वैश्विक सहयोग को मजबूत किया है, अनुसंधान के नतीजों को बेहतर बनाया है और छात्र-केंद्रित पहलों को बढ़ावा दिया है। 

सीयूएचपी को यूजीसी द्वारा श्रेणी-ढ्ढ की स्वायत्तता भी दी गई है और देहरा में इसका स्थायी परिसर बनकर लगभग तैयार है। प्रो. बंसल ने कहा कि भारत के अग्रणी उच्च शिक्षण संस्थानों के बीच अपनी स्थिति को और मजबूत करने के लिए विश्वविद्यालय शैक्षणिक उत्कृष्टता, वैश्विक भागीदारी और परिवर्तनकारी शिक्षा पर ध्यान देना जारी रखेगा। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!