Sirmour: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, मां-बेटी सहित 4 की मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 04 May, 2026 06:28 PM

car plunges into 200 meter deep gorge 4 dead including mother and daughter

जिला सिरमौर के संगड़ाह क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। पियूलानी-भलोना मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर खाई में जा गिरी, जिससे मां-बेटी सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर...

नाहन (आशु) : जिला सिरमौर के संगड़ाह क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। पियूलानी-भलोना मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर खाई में जा गिरी, जिससे मां-बेटी सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, थाना संगड़ाह को दुर्घटना की सूचना मिलते ही एएसआई सतीश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार चारों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अमरा देवी (52) पत्नी देव राज निवासी गत्ताधार तहसील संगड़ाह, उनकी बेटी आराध्या (14) पुत्री देव राज के अलावा प्रियंका (14) पुत्री दीप राम निवासी ऊंचा टिक्कर संगड़ाह और सज्जन सिंह (62) पुत्र थापलू राम निवासी कजवा तहसील संगड़ाह जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि मृतक महिला शिक्षिका थी। हादसे में दो 14 वर्षीय किशोरियों की जान चली गई। हादसे में कार चालक अजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद नाहन रैफर किया गया है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को खाई से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगी।एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!