Edited By Vijay, Updated: 16 Oct, 2021 06:55 PM

पुलिस थाना ज्वाली के अधीन ज्वाली-राजा का तालाब मार्ग पर भनेई में इनोवा गाड़ी के साथ टकराने से महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सेना देवी (40) पत्नी दर्शन सिंह निवासी नगर पंचायत ज्वाली वार्ड नंबर-3 भनेई के रूप में हुई है।
ज्वाली (ललित): पुलिस थाना ज्वाली के अधीन ज्वाली-राजा का तालाब मार्ग पर भनेई में इनोवा गाड़ी के साथ टकराने से महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सेना देवी (40) पत्नी दर्शन सिंह निवासी नगर पंचायत ज्वाली वार्ड नंबर-3 भनेई के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेना देवी अपने घर से बाहर सड़क में निकली कि अचानक इनोवा गाड़ी के साथ टकरा गई। महिला को उपचार हेतु सिविल अस्पताल ज्वाली लाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना ज्वाली पुलिस को दी गई, जिस पर ज्वाली पुलिस तुरंत सिविल अस्पताल ज्वाली पहुंची तथा महिला के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की। एसपी कांगड़ा खुशहाल शर्मा ने बताया कि ज्वाली-राजा का तालाब मार्ग पर भनेई में इनोवा कार की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम हेतु नूरपुर भेज दिया है। उन्होंने कहा कि हादसे में संलिप्त इनोवा कार को भी कब्जे में लिया जाएगा तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here