हिमाचल के किन्नौर में बारिश से भूस्खलन, मलबे में दबीं गाड़ियां...हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग बंद

Edited By Swati Sharma, Updated: 03 Jul, 2026 01:04 PM

rain triggered landslide in himachal s kinnaur vehicles buried under debris

हिमाचल डेस्क : हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में शुक्रवार तड़के भारी बारिश के कारण भूस्खलन और मलबा आने से चोलिंग के पास बंद हुआ हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग-5) अब सभी प्रकार के वाहनों के लिए खोल दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी...

हिमाचल डेस्क : हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में शुक्रवार तड़के भारी बारिश के कारण भूस्खलन और मलबा आने से चोलिंग के पास बंद हुआ हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग-5) अब सभी प्रकार के वाहनों के लिए खोल दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दो वाहन फंसे

उपायुक्त अमित शर्मा ने बताया कि सुबह करीब छह बजे मेरुत नाले के पास खड़ी पहाड़ियों से भारी मात्रा में मलबा गिरकर सड़क पर आ गिरा, जिससे दो वाहन फंस गए। रिब्बा नाले में आई बाढ़ के कारण रिब्बा-कांडा संपर्क मार्ग भी बंद हो गया था। हालांकि, इस घटना में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। सड़क को यातायात प्रारंभ करने योग्य बनाने के लिए चोलिंग में तुरंत एक जेसीबी मशीन तैनात की गई और सुबह करीब 10 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू कर दी गई। राज्य आपात अभियान केंद्र (एसईओसी) के अनुसार शुक्रवार सुबह बारिश की वजह से राज्य में 60 मार्गों को बंद किया गया है। इस बीच, चंबा जिले के भरमौर उपमंडल में एक मंदिर के पास फंसे 24 श्रद्धालुओं को सुरक्षित बचा लिया गया। भारी बारिश से आई अचानक बाढ़ में मंदिर तक जाने वाला अस्थायी लकड़ी का पुल बह गया था।

भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), स्थानीय प्रशासन, पर्वतारोहण संस्थान और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को एक अभियान में सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला। ये श्रद्धालु बुधवार से वहां फंसे हुए थे। इन श्रद्धालुओं ने चंबा जिला प्रशासन से मंदिर तक पहुंचने के लिए एक स्थायी और सुरक्षित मार्ग बनाने की मांग की है। बृहस्पतिवार शाम से राज्य के कई हिस्सों में मध्यम बारिश हुई है। मंडी जिले के बलद्वारा में सबसे अधिक 32 मिमी वर्षा हुई। इसके बाद सराहन में 27 मिमी, बिलासपुर में 25.8 मिमी, शिमला में 19.5 मिमी, बरठीं में 18.6 मिमी, स्लैपर में 18 मिमी और मुरारी देवी में 16 मिमी बारिश हुई। शिमला और सुंदरनगर में भी गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इस बीच, शिमला मौसम कार्यालय ने चार और पांच जुलाई को प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!