इंदौरा में शराब की खेप से लदी कार पकड़ी, चालक सहित 2 गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 06 Mar, 2021 10:53 PM

car caught with liquor consignment 2 arrested including driver

जिला कांगड़ा के अंतर्गत थाना क्षेत्र इंदौरा में नशे की मुहिम के खिलाफ जारी अभियान में देर शाम इंदौरा पुलिस को बैरियर चौक इंदौरा में लगाए गए नाके के दौरान देसी शराब (लाहन)की खेप सहित 2 लोगों को पकड़ने में सफलता मिली है।

इंदौरा (आशीष शर्मा): जिला कांगड़ा के अंतर्गत थाना क्षेत्र इंदौरा में नशे की मुहिम के खिलाफ जारी अभियान में देर शाम इंदौरा पुलिस को बैरियर चौक इंदौरा में लगाए गए नाके के दौरान देसी शराब (लाहन) की खेप सहित 2 लोगों को पकड़ने में सफलता मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात 9 बजे नाके पर जब एक कार (PB 10CE-4485) को पुलिस ने रोकना चाहा तो चालक ने कार को भगाने की कोशिश की परन्तु पुलिस टीम ने कार भगाने वाले को गाड़ी सहित काबू कर लिया।

जांच के दौरान कार से 1 लाख 60 हजार मिलीलीटर देसी शराब (लाहन) बरामद हुई। इस संदर्भ में पुलिस ने कार को भी कब्जे में लेकर आरोपी इंद्र जीत सिंह व अक्षय कुमार दोनों निवासी छन्नी बेली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले की पुष्टी एसएचओ इंदौरा सुरेंद्र धीमान ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों को कल अदालत में पेश किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!