दर्दनाक हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, युवक की मौके पर मौत

Edited By Vijay, Updated: 02 Jul, 2020 08:55 PM

car accident in rohru

रोहड़ू-लोअरकोटी सड़क मार्ग पर विगत रात्रि हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। जानकारी के अनुसार रोहड़ू-लोअरकोटी सड़क मार्ग पर काशनुधार में एक गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौत हो गई जबकि गाड़ी चालक...

रोहड़ू (ब्यूरो): रोहड़ू-लोअरकोटी सड़क मार्ग पर विगत रात्रि हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। जानकारी के अनुसार रोहड़ू-लोअरकोटी सड़क मार्ग पर काशनुधार में एक गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौत हो गई जबकि गाड़ी चालक घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने हादसे के संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान चिंयूनी निवासी अंशुल शर्मा पुत्र शेषानंद और घायल गाड़ी चालक की पहचान संजीव कुमार निवासी गोकसवाडी, तहसील चिडग़ांव के रूप में की गई है।

 सड़क से 50 मीटर नीचे लुढ़की गाड़ी

बताया जा रहा है कि प्राइवेट कंपनी में कार्यरत उक्त दोनों जब रात को अपनी गाड़ी (एचपी10-4276) में सवार होकर घर आ रहे थे तो अचानक काशनुधार के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से 50 मीटर नीचे लुढ़क गई। इस हादसे में अंशुल शर्मा की मौके पर मौत हो गई जबकि गाड़ी चालक संजीव कुमार घायल हो गया जोकि सिविल अस्पताल रोहड़ू में उपचाराधीन है। डीएसपी रोहड़ू सुनील नेगी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!