Himachal : 22 वर्षीय युवक ने घर में उठाया खौफनाक कदम, मची चीख-पुकार

Edited By Swati Sharma, Updated: 30 Oct, 2026 12:36 PM

22 year old man dies in chamba

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर 22 वर्षीय युवक ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।

Chamba News : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर 22 वर्षीय युवक ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।

जानकारी के मुताबिक, मामला उपतहसील पुखरी के तहत ग्राम पंचायत कंदला के बनगाटी गांव का है। मृतक की पहचान सुधीर कुमार (22) निवासी गांव बनगाटी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुधीर बुधवार रात को अपने घर आया और फिर कमरे में चला गया। वहां उसने तेज आवाज में वूफर बजा दिया। जब देर रात तक गाने बजते रहे तो सुधीर की मां कमरे की तरफ आई। कमरे के दरवाजे और खिड़कियां अंदर से बंद थीं। मां ने जब खिड़की के शीशे से भीतर देखा तो सुधीर का शव फंदे से लटक रहा था। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और सुधीर को तुरंत अस्पताल चंबा लेकर गए, लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक चंबा, विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। फिलहाल, अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!