पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के 77वें जन्मदिन पर 77 लोगों ने किया रक्तदान

Edited By Vijay, Updated: 10 Apr, 2021 06:34 PM

blood donation camp on birthday of prem kumar dhumal

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के 77वें जन्मदिन पर 77 लोगों ने गांधी चौक पर रक्तदान किया। जिला भाजयुमो के अध्यक्ष अजय रिंटू की अगुवाई में सुजानपुर भाजयुमो के अध्यक्ष कपिल मोहन शामा की टीम ने धूमल के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

हमीरपुर (राजीव): पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के 77वें जन्मदिन पर 77 लोगों ने गांधी चौक पर रक्तदान किया। जिला भाजयुमो के अध्यक्ष अजय रिंटू की अगुवाई में सुजानपुर भाजयुमो के अध्यक्ष कपिल मोहन शामा की टीम ने धूमल के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस दौरान जिला भाजपा के अध्यक्ष व पूर्व विधायक बलदेव शर्मा तथा नादौन के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने धूमल के जन्मदिन पर लगे गांधी चौक पर रक्तदान शिविर में भाग लिया तथा रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओं व लोगों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान उनके साथ जिला भाजपा के महामंत्री हरीश शर्मा, अभयवीर लवली, मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा, जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष राजकुमारी, हमीरपुर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुमन कपिल, कोषाध्यक्ष तेजप्रकाश चोपड़ा व ऊषा बिरला सहित अन्य मौजूद रहे।
PunjabKesari, Charity Kitchen Image

नादौन चौक पर लगे भंडारे

नादौन चौक पर धूमल के जन्मदिन पर सोनी पैलेस के मालिक अनिल सोनी ने भंडारे का आयोजन किया, जिसमें जिला भाजपा के अध्यक्ष बलदेव शर्मा व महामंत्री हरीश शर्मा ने लोगों को खाना भी वितरित किया तथा अनिल सोनी को बधाई दी। टौणीदेवी अस्पताल में सुजानपुर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अर्चना चौहान ने अपनी टीम के साथ अस्पताल के मरीजों को धूमल के जन्मदिन पर फल वितरित किए। समाजसेवी विजय बहल व जिला परिषद की अध्यक्ष बबली ने धूमल के जन्मदिन पर टौणीदेवी बाजार में लोगों को मिठाई बांटी। यानी शनिवार को धूमल के जन्मदिन पर जिलाभर में कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने ढंग से अपने नेता का जन्मदिन मनाया। भोरंज भाजपा के अध्यक्ष देश राज शर्मा, भोरंज भाजपा के पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पीसी घघा, समाजसेवी एनके शर्मा, सीए राजीव शर्मा, एपीएमसी के चेयरमैन अजय शर्मा, दिनेश चौहान, संसार चंद सोनी, प्यार सिंह ठाकुर, निशांत कुमार, संदीप चौहान, प्रदेश भाजपा के सहप्रभारी नरेंद्र अत्री, पुन्नू राम, तिलक राज बहल, पार्षद विनय कुमार, अंकुश गुप्ता, ई. प्यार चंद, जिला परिषद अध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी, वीरेंद्र ठाकुर, विनोद ठाकुर व जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष अर्जुन सिंह राणा सहित अन्य लोगों ने धूमल को जन्मदिन की बधाई दी।

कार्यकर्ताओं व नेताओं ने अपने-अपने अंदाज में दी बधाई

पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर व रविंद्र सिंह रवि ने समीरपुर पहुंच कर धूमल को जन्मदिन की बधाई दी है। हालांकि धूमल ने कोविड-19 के चलते अपने जन्मदिन पर कोई भी कार्यक्रम घर पर आयोजित नहीं करने का पहले ही ऐलान किया था तथा कार्यकर्ताओं व नेताओं को भी बधाई देने उनसे व्यक्तिगत रूप में न मिलने की अपील की थी लेकिन इसके बावजूद भी कार्यकर्ताओं व नेताओं ने अपने प्रिय नेता धूमल का जन्मदिन सैलीब्रेट किया तथा उन्हें अपने-अपने अंदाज में बधाइयां भी दीं। वहीं प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने धूमल को दूरभाष पर जन्मदिन की बधाई दी तथा उनकी दीर्घायु की कमाना की।

प्रदेश के लोकप्रिय नेता हैं धूमल : बलदेव

जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल प्रदेश के लोकप्रिय नेता हैं तथा उनके जन्मदिन पर आज कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करके अपने नेता के प्रति अपार स्नेह जताया है। उन्होंने कहा कि धूमल प्रदेश के सर्वमान्य नेता हैं तथा पार्टी व कार्यकर्ता भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आयु लंबी हो तथा वह प्रदेश के लोगों की सेवा में जैसे लगे हुए हैं, वैसे ही भविष्य में भी लगे रहें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!