दीपावली पर हिमाचल नहीं आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा, प्रदेश दौरा टला

Edited By prashant sharma, Updated: 13 Nov, 2020 06:20 PM

bjp national president nadda will not visit himachal on diwali

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का दीपावली पर बिलासपुर में अपने घर आने का कार्यक्रम टल गया है। वह दीपावली पर अपने घर जाने से पहले बिलासपुर में निर्माणाधीन एम्स का निरीक्षण करने वाले थे।

शिमला (कुलदीप) : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का दीपावली पर बिलासपुर में अपने घर आने का कार्यक्रम टल गया है। वह दीपावली पर अपने घर जाने से पहले बिलासपुर में निर्माणाधीन एम्स का निरीक्षण करने वाले थे। सूत्रों के अनुसार बिहार में सरकार गठन की प्रक्रिया के चलते उनका हिमाचल आने का कार्यक्रम था। इसके लिए प्रदेश सरकार की तरफ से भी उनके स्वागत की तैयारी की जा रही थी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बाकायदा उनके प्रदेश आगमन पर स्वागत करने की तैयारी की थी लेकिन अंतिम समय में उनका यह दौरा टला है। अब आगामी दिनों में जब वह प्रदेश के दौरे पर आएंगे तो उस समय निर्माणाधीन एम्स निर्माण का जायजा लेंगे। नड्डा के 27 दिसम्बर को प्रदेश सरकार के 3 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर खुद उनको न्यौता दे चुके हैं। सरकार के 3 वर्ष पूरे होने के अवसर पर करीब 10,000 करोड़ रुपए की दूसरी ग्राऊंड ब्रेकिंग सैरेमनी भी की जा रही है, जिसके लिए सरकारी स्तर पर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ने गत दिन उच्चाधिकारियों की बैठक बुलाकर इसकी समीक्षा की थी। अब दीपावली के कुछ दिन बाद वह फिर से अधिकारियों से चर्चा करने वाले हैं। सरकार के 3 साल पूरे होने के अवसर पर नड्डा के अलावा अन्य केंद्रीय नेताओं के भी आने की संभावना है। हालांकि अब तक यह तय नहीं हुआ है कि यह कार्यक्रम शिमला में आयोजित होगा या फिर किसी अन्य स्थान पर।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!