Shimla: भाजपा नेता कर्ण नंदा ने साधा निशाना, बोले-300 यूनिट फ्री बिजली का वायदा कर कांग्रेस ने 125 यूनिट का लाभ भी छीना

Edited By Vijay, Updated: 23 May, 2026 07:49 PM

bjp leader karan nanda

भाजपा के प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा ने शिमला में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है।

शिमला (कुलदीप): भाजपा के प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा ने शिमला में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। कर्ण नंदा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आने से पूर्व प्रदेश के सभी उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया था। हालांकि, सरकार ने यह वादा पूरा करने के बजाय पूर्व भाजपा सरकार द्वारा दी जा रही 125 यूनिट मुफ्त बिजली की राहत भी जनता से छीन ली है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में आम उपभोक्ताओं को हजारों रुपए के भारी-भरकम बिजली बिल आ रहे हैं। इस स्थिति के कारण हिमाचल प्रदेश अब देश का सबसे महंगा राज्य बन गया है। कर्ण नंदा ने आरोप लगाया कि हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने का सपना दिखाने वाली कांग्रेस सरकार असल में केवल जनता की जेब काटने का काम कर रही है।

केंद्र के फंड के दुरुपयोग का लगाया आरोप

भाजपा नेता ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी कांग्रेस सरकार की इन जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क से लेकर विधानसभा तक पुरजोर विरोध कर रही है। इसके साथ ही, उन्होंने राज्य सरकार पर केंद्र से प्राप्त विकासात्मक निधियों के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया। कर्ण नंदा ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश को प्राइड ऑफ हिल्स योजना के तहत हजारों करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है, लेकिन राज्य सरकार इस भारी-भरकम धनराशि का उपयोग प्रदेश के विकास कार्यों में करने के बजाय अपनी विफल गारंटियों को पूरा करने के लिए कर रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!