Bilaspur: पट्टा में दुकान से 4 पेटी देसी शराब बरामद

Edited By Kuldeep, Updated: 20 May, 2026 03:47 PM

bilaspur shop liquor seized

थाना सदर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दुकान की आड़ में अवैध शराब का कारोबार करने का भंडाफोड़ किया है। जानकारी के अनुसार गत दिवस थाना सदर की टीम गश्त कर रही थी।

बिलासपुर (बंशीधर): थाना सदर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दुकान की आड़ में अवैध शराब का कारोबार करने का भंडाफोड़ किया है। जानकारी के अनुसार गत दिवस थाना सदर की टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान जब पुलिस सिहड़ा-बंदला क्षेत्र में मौजूद थी तो पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पट्टा में एक दुकानदार द्वारा अवैध रूप से शराब बेचने का धंधा किया जा रहा है। जिस पर पुलिस ने संबंधित दुकान पर दबिश दी और दुकाने से 4 पेटी देसी शराब की बरामद की।

पुलिस ने आरोपी दुकानदार से इसका परमिट मांगा लेकिन वह कोई कागज पेश नहीं कर पाया। जिस पर पुलिस ने रतन लाल निवासी सिहड़ा डाकघर बिनौला तहसील सदर जिला बिलासपुर के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया तथा शराब को कब्जे में ले लिया। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि थाना सदर पुलिस द्वारा मामले की आगामी जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!