जेब में था 'नशे का सामान', सामने पुलिस देख कांपने लगा युवक...एक गलती और पहुंच गया हवालात

Edited By Vijay, Updated: 19 May, 2026 02:52 PM

bilaspur news youth arrested with 6 gram heroin in ghumarwin

बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवीं में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस के विशेष अभियान को एक और सफलता मिली है। घुमारवीं पुलिस ने भगेड़ फ्लाईओवर के समीप....

घुमारवीं (जम्वाल): बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवीं में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस के विशेष अभियान को एक और सफलता मिली है। घुमारवीं पुलिस ने भगेड़ फ्लाईओवर के समीप गश्त के दौरान एक 32 वर्षीय युवक को 6.0 ग्राम चिट्टे (हैरोइन) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान विकास शर्मा निवासी गांव मसौर (बिलासपुर) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार घुमारवीं पुलिस की एक टीम भगेड़ फ्लाईओवर के पास नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को वहां एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ दिखाई दिया। सामने पुलिस की टीम को देखकर युवक अचानक घबरा गया और वहां से खिसकने की कोशिश करने लगा। युवक की इन संदिग्ध गतिविधियों को देखकर पुलिस का शक गहरा गया। पुलिस ने तुरंत उसे पूछताछ के लिए रोका। जब उसकी गहनता से तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 6.0 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

चिट्टा बरामद होते ही पुलिस ने मौके पर ही आरोपी विकास शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उसे थाना घुमारवीं ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब इस मामले में बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगालने में जुट गई है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी यह चिट्टा कहां से खरीद कर लाया था और इसे आगे किन लोगों को सप्लाई किया जाना था।

डीएसपी विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने 6 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी लगातार और सख्ती से जारी रहेगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!