जिला में 15 नए मामले कोरोना पॉजिटिव

Edited By Kuldeep, Updated: 28 Sep, 2020 10:35 PM

bilaspur monday 15 corona positive

बिलासपुर जिला में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नही ले रहा है। सोमवार को भी जिला में 15 नए कोरोना मामले पॉजिटिव पाए गए है।

बिलासपुर (प्रकाश): बिलासपुर जिला में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नही ले रहा है। सोमवार को भी जिला में 15 नए कोरोना मामले पॉजिटिव पाए गए है। अब कुल मरीजों की संख्या 783 हो गई है। सोमवार को आई रिपोर्ट में एक सीमैट कंपनी के 42 वर्षीय दो कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। घुमारवीं उपमंडल के तहत घुमारवीं से 52 वर्षीय व्यक्ति, 47 वर्षीय महिला, 21 वर्षीय युवती, बड़ोआ गांव से 60 वर्षीय व्यक्ति, संक्रमित पाए गए हैं। झंडूता उपमंडल के तहत बरठीं से 14 वर्षीय व्यक्ति, 56 वर्षीय व्यक्ति व 58 वर्षीय महिला, गुगा मोहड़ा से 22 वर्षीय युवक, खरोटा गांव से 14 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। वहीं, सदर उपमंडल के तहत चकली गांव से 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला व बैरी रजादियां से 38 वर्षीय व्यक्ति और ऊना जिला के दौलतपुर चौक निवासी 24 वर्षीय युवक व मंडी जिला के तनौड़ निवासी 26 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं।

वहीं सीएमओ प्रकाश दरोच ने बताया कि सोमवार को जिला बिलासपुर में 280 लोगों की रैपिड एंटीजन टेस्टिंग की गई थी। जिसमें 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन्हें मिलाकर अब जिला में कोरोना संक्रमितों की संख्या 783  हो गई है। वहीं, सोमवार को आईजीएमसी शिमला के लिए कोई सैंपल बिलासपुर से नहीं भेजा गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!