Edited By Kuldeep, Updated: 23 Jul, 2026 11:48 AM

मनोह में टैक्सी चालक से किराए को लेकर यात्री द्वारा की गई मारपीट के आरोपी को अदालत से 4 अगस्त तक 13 दिन के लिए ज्यूडीशियल रिमांड मिला है।
भोरंज (रवि): मनोह में टैक्सी चालक से किराए को लेकर यात्री द्वारा की गई मारपीट के आरोपी को अदालत से 4 अगस्त तक 13 दिन के लिए ज्यूडीशियल रिमांड मिला है। बता दें कि मंगलवार को प्रदीप राणा निवासी नोहाड़ा की टैक्सी चालक दिनेश कुमार निवासी गुटकर जिला मंडी के साथ किराए को लेकर मारपीट हो गई थी। सूचना मिलते ही भोरंज पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, जिसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 4 अगस्त तक ज्यूडीशियल रिमांड पर भेज दिया गया है। इसकी पुष्टि एसपी बलबीर सिंह ठाकुर ने की है।