Edited By Vijay, Updated: 24 Dec, 2022 04:14 PM

मंडी जिला के उपमंडल पधर की पंचायत जिल्हन के गांव शोधगण में खाना बनाने के लिए लकड़ी लाने गई महिला पर भालू ने हमला कर दिया। भालू के हमले में महिला की मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान वन विभाग से सेवानिवृत्त छिकड़ी देवी (67) पत्नी जसवंत कुमार के रूप...
पधर (किरण): मंडी जिला के उपमंडल पधर की पंचायत जिल्हन के गांव शोधगण में खाना बनाने के लिए लकड़ी लाने गई महिला पर भालू ने हमला कर दिया। भालू के हमले में महिला की मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान वन विभाग से सेवानिवृत्त छिकड़ी देवी (67) पत्नी जसवंत कुमार के रूप में की गई है। मृतका के बेटे महेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी मां शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे लकड़ी लेने गई थी। जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंची तो घर वालों ने उसे ढूंढना शुरू किया। इस दौरान घर से कुछ दूरी पर छिकड़ी देवी का शव बरामद हुआ। शव को जोगिंद्रनगर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। पुलिस अपनी कार्रवाई में जुटी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here