सुंदरनगर में बीबीएमबी अस्पताल तीन दिन के लिए बंद

Edited By prashant sharma, Updated: 24 Sep, 2020 06:58 PM

bbmb hospital in sundernagar closed for three days

सुंदरनगर में बढ़ते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए बीबीएमबी अस्पताल सुंदरनगर ने आगामी 3 दिनों के लिए बंद करने का निर्णय लिया है। बीबीएमबी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी देशराज शर्मा ने बताया कि अस्पताल में कार्यरत 3 डॉक्टर और एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित...

सुंदरनगर (अंसारी) : सुंदरनगर में बढ़ते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए बीबीएमबी अस्पताल सुंदरनगर ने आगामी 3 दिनों के लिए बंद करने का निर्णय लिया है। बीबीएमबी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी देशराज शर्मा ने बताया कि अस्पताल में कार्यरत 3 डॉक्टर और एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिस कारण अस्पताल में अन्य स्टाफ व अस्पताल में आने वाले मरीजों को भी संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने आम जनता से आग्रह किया है कि शुक्रवार से रविवार तक अस्पताल पूरी तरह से बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि उक्त अवधि के दौरान आपातकालीन सेवाएं सुचारु रुप से चलेगी तथा डॉक्टर ऑन कॉल ड्यूटी पर उपस्थित रहेगा। तथा तथा दूरभाष के माध्यम से मरीजों को उपचार दिया जाएगा। और एंबुलेंस सेवा भी सुचारु रुप से चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में कार्यरत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!