Edited By Vijay, Updated: 29 Sep, 2022 12:13 AM

माता श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रे के तीसरे दिन आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। करीब चार बजे मंदिर के कपाट खुलते ही मंदिर में भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा व पंजाब सहित अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं ने कतारबद होकर...
कांगड़ा (अविनाश): माता श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रे के तीसरे दिन आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। करीब चार बजे मंदिर के कपाट खुलते ही मंदिर में भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा व पंजाब सहित अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं ने कतारबद होकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। बज्रेश्वरी देवी मंदिर को शरद नवरात्रों के चलते फूलों से पूरी तरह से सजाया गया है। शरद नवरात्रों में भारी भीड़ उमड़ने के मद्देनजर कांगड़ा के शक्तिपीठों में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस जवानों की व्यापक तैनाती की गई है। साथ ही सीसीटीवी और ड्रोन के जरिए भी सुरक्षा पर नजर रखी जा रही है। श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन की ओर से वाहनों की पार्किंग, लंगर की व्यवस्था, पानी व बिजली के भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। मंदिर अधिकारी सुरेश शर्मा ने बताया कि तीसरे नवरात्रे को 10 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। दूसरे नवरात्रे की गणना के अनुसार 3 लाख 1 हजार 484 रुपए श्रद्धालुओं द्वारा मां को अर्पित किए गए। इस दौरान मंदिर में 51 पंडित 9 दिन तक देवी के विशेष पूजन और अनुष्ठान कर रहे हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here