Chamba: कैलाश दर्शन के लिए रवाना हुए 3,000 श्रद्धालु, हैली टैक्सी की हुईं 57 उड़ानें

Edited By Kuldeep, Updated: 05 Sep, 2026 07:52 PM

bharmour kailash darshan pilgrims

न्माष्टमी के बाद अब श्री मणिमहेश यात्रा में श्रद्धालुओं की संंख्या भी बढ़ने लगी है। शनिवार को भी श्रद्धालुओं का पवित्र मणिमहेश धाम एवं कैलाश पर्वत के दर्शन के लिए जाने का क्रम जारी रहा।

भरमौर (उत्तम): जन्माष्टमी के बाद अब श्री मणिमहेश यात्रा में श्रद्धालुओं की संंख्या भी बढ़ने लगी है। शनिवार को भी श्रद्धालुओं का पवित्र मणिमहेश धाम एवं कैलाश पर्वत के दर्शन के लिए जाने का क्रम जारी रहा। यात्रा को लेकर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षित यात्रा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। एसडीएम भरमौर अजय कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को हड़सर से मणिमहेश पैदल यात्रा मार्ग के माध्यम से शाम 6 बजे तक लगभग 3,000 श्रद्धालु पवित्र कैलाश के दर्शन के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं ने निर्धारित पैदल मार्ग से मणिमहेश धाम की ओर प्रस्थान किया।

उन्होंने बताया कि शनिवार को भरमौर से गौरीकुंड के लिए हैली टैक्सी की 57 उड़ानें भरी गईं, जिनमें भरमौर से गौरीकुंड के लिए हैली टैक्सी सेवा के माध्यम से भी 303 श्रद्धालुओं ने यात्रा की। उन्होंने बताया कि होली से मणिमहेश वाया कलाह पैदल यात्रा मार्ग से शाम 4 बजे तक 32 श्रद्धालु कैलाश दर्शन के लिए रवाना हुए। इस वैकल्पिक पैदल मार्ग से भी श्रद्धालु मणिमहेश धाम की यात्रा कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!