Kangra: बैजनाथ से खीरगंगा मार्ग पर मिला युवक का शव, सल्फास की खाली भी शीशी बरामद

Edited By Kuldeep, Updated: 13 Jun, 2026 11:21 PM

baijnath youth death

शिव मंदिर बैजनाथ से खीरगंगा जाने वाले मार्ग पर एक 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान कुनाल वर्मा पुत्र विनोद वर्मा, निवासी वार्ड नंबर-2 बैजनाथ के रूप में हुई है।

बैजनाथ (सुरिन्द्र): शिव मंदिर बैजनाथ से खीरगंगा जाने वाले मार्ग पर एक 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान कुनाल वर्मा पुत्र विनोद वर्मा, निवासी वार्ड नंबर-2 बैजनाथ के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार 112 हैल्पलाइन और मंदिर कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी थी कि खीरगंगा मार्ग की सीढ़ियों पर एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को परिजनों की सहायता से सिविल अस्पताल बैजनाथ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से ‘सल्फास’ लिखी एक खाली शीशी और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

प्रारंभिक जांच में जहरीला पदार्थ सेवन कर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। परिजनों ने भी अपने बयानों में किसी तरह के पारिवारिक विवाद या रंजिश से इनकार किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!