गुप्त सूचना के आधार पर पिकअप गाड़ी से चिट्टा व नशीली गोलियां बरामद

Edited By Kuldeep, Updated: 24 Feb, 2020 08:36 PM

baddi secret information drug pills recovered

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर नालागढ़ से पिंजौर की तरफ जा रही पिकअप गाड़ी को चैकिंग के लिए रोका गया।

बद्दी (आदित्य): पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर नालागढ़ से पिंजौर की तरफ जा रही पिकअप गाड़ी को चैकिंग के लिए रोका गया। चैकिंग के दौरान गाड़ी के डैशबोर्ड में से 5.39 ग्राम चिट्टा वह 1800 लोमोटिल की गोलियां बरामद की गईं जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पिकअप ड्राइवर राजेश कुमार (28) पुत्र राम कर्ण निवासी पिंजौर को हिरासत में ले लिया है। और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ बद्दी लखबीर सिंह ने बताया कि राजेश कुमार निवासी पिंजौर को 5.39 ग्राम चिट्टे और 1800 गोलियां लोमोटिल के साथ गिरफ्तार कर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!