लाहौल-स्पीति में 2 जगह हिमस्खलन की घटनाएं, मनाली-केलांग मार्ग अवरुद्ध

Edited By Vijay, Updated: 18 Jan, 2022 07:33 PM

avalanche in lahaul spiti

लाहौल-स्पीति में 2 जगह हिमस्खलन होने से मनाली-केलांग मार्ग अवरुद्ध हो गया है। हालांकि हिमस्खलन से कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है लेकिन सड़क अवरुद्ध हो गई, जिससे जगह-जगह वाहन फंस गए हैं। हिमस्खलन से सड़क बंद होने की जानकारी मिलते ही बीआरओ की टीम सड़क...

मनाली (ब्यूरो): लाहौल-स्पीति में 2 जगह हिमस्खलन होने से मनाली-केलांग मार्ग अवरुद्ध हो गया है। हालांकि हिमस्खलन से कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है लेकिन सड़क अवरुद्ध हो गई, जिससे जगह-जगह वाहन फंस गए हैं। हिमस्खलन से सड़क बंद होने की जानकारी मिलते ही बीआरओ की टीम सड़क बहाली में जुट गई है। बीआरओ योजक परियोजना के चीफ इंजीनियर जितेंद्र प्रसाद ने कहा कि सड़क बहाली जारी है, वहीं देर शाम तक सड़क को बहाल कर लिया है लेकिन वाहनों की आवाजाही बंद है। एसपी लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि डीपीसीआर केलांग और बीआरओ 94 आरसीसी सिस्सू से जानकारी मिली है कि उपमंडल लाहौल में रोपसंग नाला और मूलिंग पुल के पास हिमस्खलन की 2 घटनाएं हुई हैं। रोपसंग और मूलिंग नाले के दोनों ओर यातायात रोक दिया गया है। पुलिस की टीमें मौके पर हैं और यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जा रही हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!