ढालपुर में मुख्य डाकघर से 65 लाख रुपए चुराने का प्रयास, आराेपी गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 31 Jul, 2022 09:30 PM

attempt to steal cash from main post office accused arrested

पुलिस ने जिला मुख्यालय स्थित मुख्य डाकघर ढालपुर में चोरी करने के मकसद से घुसे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड में रखने...

कुल्लू (संजीव जैन): पुलिस ने जिला मुख्यालय स्थित मुख्य डाकघर ढालपुर में चोरी करने के मकसद से घुसे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड में रखने के आदेश हुए हैं। पुलिस के अनुसार गत रात डाकघर में एक शातिर घुस गया और उसने चोरी करने का प्रयास किया। आरोपी ने कैश चेस्ट को तोड़ दिया था, जिसमें 65 लाख रुपए रखे हुए थे। वहीं इलाके में गश्त कर रही पुलिस की एक टीम को जब इस बारे में पता चला तो उसने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया। इस दौरान आरोपी की पहचान परमदेव ठाकुर पुत्र स्व. कले राम ठाकुर निवासी गांव जरड़ भुट्टी कालोनी शमशी कुल्लू के रूप में हुई है। एसएसपी गुरदेव शर्मा ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी को रिमांड में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी गई है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!