Kullu: दुकान में घुस आए युवक...लाठियों और फावड़े किया हमला, महिला सहित 3 घायल​

Edited By Vijay, Updated: 30 May, 2026 08:54 PM

attack inside the shop 3 injured including woman

पर्यटन नगरी मनाली के रांगड़ी में कुछ युवकों द्वारा स्थानीय दुकानदार और उसके परिवार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस मारपीट में दुकानदार, उसकी पत्नी और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

कुल्लू (संजीव): पर्यटन नगरी मनाली के रांगड़ी में कुछ युवकों द्वारा स्थानीय दुकानदार और उसके परिवार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस मारपीट में दुकानदार, उसकी पत्नी और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। शिकायतकर्त्ता अनी कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि संजू व देसराज ने रांगड़ी मनाली स्थित उनकी दुकान में घुसकर उन पर व उनकी पत्नी सहित दुकान के कर्मचारी पर हमला किया।

आरोपियों ने कथित तौर पर लाठियों और फावड़े से उन पर हमला किया और दुकान की संपत्ति को नुक्सान पहुंचाया। इस हमले में ​दुकानदार के सिर और बाजू पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि ​दुकान पर काम करने वाले युवक के सिर पर गहरा घाव हुआ है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ​बताया जा रहा है कि उक्त विवाद सस्ते राशन और रुतबे की धौंस को लेकर हुआ है। हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!