Edited By Kuldeep, Updated: 23 May, 2026 04:49 PM

सिविल अस्पताल अर्की में ऑप्रेशन के दौरान महिला की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऑप्रेशन करने वाली पूरी मैडीकल टीम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
अर्की (सुरेंद्र): सिविल अस्पताल अर्की में ऑप्रेशन के दौरान महिला की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऑप्रेशन करने वाली पूरी मैडीकल टीम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर शुक्रवार को महिला के परिजनों और ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय तक प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। जानकारी के अनुसार महिला सीमा शर्मा का ऑप्रेशन अस्पताल में किया गया था, जिसके दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उन्हें सही जानकारी नहीं दी गई और मामले में गंभीर लापरवाही बरती गई। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक और सीएमओ भी मामले की जांच के लिए अर्की अस्पताल पहुंचे और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।