11 से 24 जुलाई तक होगी श्रीखंड यात्रा

Edited By Kuldeep, Updated: 20 Jun, 2022 06:20 PM

anni july shrikhand travel

कुल्लू जिला की श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा को लेकर सोमवार को निरमंड में जिलाधीश कुल्लू आशुतोष गर्ग की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें आनी विस क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल सागर विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

आनी (ब्यूरो): कुल्लू जिला की श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा को लेकर सोमवार को निरमंड में जिलाधीश कुल्लू आशुतोष गर्ग की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें आनी विस क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल सागर विशेष तौर पर उपस्थित रहे। जिलाधीश कुल्लू एवं श्रीखंड यात्रा ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष गर्ग ने कहा कि कोविड के दो साल के पश्चात हो रही अधिकारिक यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने कहा कि इस बार श्रीखंड महादेव यात्रा 11 से 24 जुलाई तक आयोजित की जाएगी और इस बार यात्रा में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण रजिस्ट्रेशन की सुविधा रखी जा रही है, जो एक ह ते के अंदर लॉन्च की जाएगी। यात्रा में इ‘छुक यात्री ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकेंगे, जिसके लिए यात्रियों को 200 रुपए पंजीकरण फ ीस के अलावा अपना मैडीकल फि टनैस सर्टीफि केट अपलोड करवाना होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!