हमीरपुर में आज खुली सभी बैंक शाखाएं, सैलरी का काम न अटकने को लिया फैसला

Edited By kirti, Updated: 30 Mar, 2020 01:39 PM

all bank branches opened in hamirpur today

कोरोना वायरस के संकट के चलते लॉकडाउन के बीच सोमवार से देश की सभी बैंक शाखाएं खुलेंगी। कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन की पेमेंट के चलते काम के दबाव की वजह से यह फैसला लिया गया है।

हमीरपुर: कोरोना वायरस के संकट के चलते लॉकडाउन के बीच सोमवार से देश की सभी बैंक शाखाएं खुलेंगी। कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन की पेमेंट के चलते काम के दबाव की वजह से यह फैसला लिया गया है। जिला प्रशासन ने सुबह आठ से दस बजे तक बैंक खोलने के आदेश दिए है। हमीरपुर केसीसी बैंक के सीनियर मैनेजर राजीव शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेशों के बाद ही सोमवार बैंक को सुबह आठ से दस बजे तक खोला गया है। उन्होंने बताया कि बैकों की टाइमिंग बदलने से लोगों को फायदा पहुंचा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले बैंकों में दस से दो बजे तक खुले होने के चलते कामकाज बंद हो गया था और दिन भर इक्का दुक्का ग्राहक ही पहुंच रहे थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!