Sirmaur News: रेहड़ी लेकर पुल से गुजर रहे युवक के साथ हुआ भयानक हादसा, नाहन मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

Edited By Vijay, Updated: 19 Jul, 2026 07:13 PM

accident occurred with boy who crossing bridge with handcart

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के तहत औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब के बर्मापापड़ी में रविवार को एक हादसा पेश आया। यहां एक 27 वर्षीय युवक की पुल से नीचे गिरने के कारण मौत हो गई।

कालाअम्ब: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के तहत औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब के बर्मापापड़ी में रविवार को एक हादसा पेश आया। यहां एक 27 वर्षीय युवक की पुल से नीचे गिरने के कारण मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक ने डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में उपचार के दौरान दम तोड़ा। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार को युवक अपनी रेहड़ी लेकर बर्मापापड़ी पुल से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे पुल से नीचे जा गिरा। इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण युवक को गंभीर चोटें आईं। पुल से नीचे गिरने के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलैंस को सूचित किया और घायल युवक को डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया, लेकिन गंभीर चोटें होने के कारण उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मृतक युवक की पहचान 27 वर्षीय राम लाल के रूप में हुई है, जो बर्मापापड़ी का ही स्थायी निवासी था। राम लाल की अचानक मौत की खबर जैसे ही उसके घर पहुंची तो परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। 

वहीं घटना की सूचना मिलते ही कालाअम्ब पुलिस की टीम भी नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और हादसे की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। आवश्यक कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!